मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत किया पौधारोपण।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर के राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र पहुंचे।
उन्होंने महाविद्यालय परिसर में आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत राज्य के राजकीय वृक्ष “साल” के पौधे का रोपण किया।
इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद चिंतामणी महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, नगर निगम महापौर अम्बिकापुर मंजूषा भागत, पूर्व सांसद सरगुजा कमलभान सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह,जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष दिव्या सिंह सिसोदिया, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

हिंगोरा सिंह अम्बिकापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *