चारामा में जंगो रायता इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल का 5वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, सामाजिक संस्कृति की दिखी झलक

चारामा, 15 फरवरी 2026। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जंगो रायता इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल, चारामा द्वारा शनिवार को अपना 5वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक मंगल भवन, चारामा में प्रातः 11 बजे किया गया, जहां बच्चों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत समारोह के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया तथा सभी पालकों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

उत्सव में आदिवासी समाज के प्रमुखों का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, गोंडी भाषा में गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं कांकेर विधायक आसाराम नेताम भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों का समाज की ओर से पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। विधायक आसाराम नेताम ने अपने संबोधन में समाज की रीति-नीति एवं संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।

वही समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय में पांच भाषाओं के माध्यम से शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, विद्यालय में कुछ मूलभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने जल सुविधा के लिए बोरवेल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तथा पांच हजार रुपये की नगद सहायता प्रदान की। साथ ही विद्यालय भवन के लिए कांकेर कलेक्टर से मिलकर समस्याओं से अवगत कराने की बात कही।

विजय ठाकुर ने समाज प्रमुख छत्तीसगढ़ ने कहा कि जंगो रायता माता की प्रेरणा से इस संभाग में पांच संस्थाएं संचालित हो रही हैं। चारामा स्थित इस विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है और यह छठवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। वर्तमान में विद्यालय नर्सरी से कक्षा चौथी तक संचालित है। यहां लगभग 100 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और गोंडी भाषाओं की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से यह संस्था निरंतर आगे बढ़ रही है और भविष्य में सभी भाषाओं को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

ठाकुर राम कश्यप, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा ने कहा कि जंगो रायता माता हमारे समाज की आराध्य देवी हैं। विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं—जैसे आवासीय व्यवस्था, जल सुविधा और डिजिटल शिक्षा—को सुदृढ़ करने के लिए समाज एवं जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि कांकेर विधायक आसाराम नेताम ने विद्यालय भवन के लिए 19 लाख 98 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराने हेतु कलेक्टर से चर्चा की है, जिस पर सहमति भी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारी-कर्मचारी नि:स्वार्थ भाव से विद्यालय की सेवा कर रहे हैं और सभी के सहयोग से संस्था को आगे बढ़ाया जाएगा।

कांकेर विधायक आसाराम नेताम ने कहा कि चारामा में जंगो रायता स्कूल के वार्षिक उत्सव में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि यहां बच्चे हिंदी, अंग्रेजी और गोंडी भाषा के साथ अपनी संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय में शिक्षा का स्तर सराहनीय है और बच्चों में आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस कार्यक्रम में आशा राम नेताम विधायक कांकेर,सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर जागेश्वरी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा,, ठाकुर राम कश्यप उपाध्यक्ष जनपद पंचायत चारामा विष्णू प्रसाद सेन प्राचार्य क.उ.मा.वि. चारामा, गौतम कुंजाम ब्लॉक अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज चारामा रोहित नेताम गोंडवाना समाज प्रवक्ता चारामा, विजय ठाकुर संरक्षक गो. स. स. चारामा, बी.एस. सलाम सेवा निवृत जज,अश्वनी कांगे सेनापति केबीकेएस इंडिया,श्रवण दरों परगना मांझी, हरिचंद कांगे शिक्षक, महंत जुर्री,कमलेश गावड़े शिक्षक,शारदा सिन्हा अध्यक्ष पालक समिति डॉ. लखन जुर्री अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. अरविंद कोर्राम अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित बड़ी संख्या में बच्चों के पालक और शिक्षक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *