गरियाबंद। रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया, जिसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
होली की शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी होली के पावन पर्व की सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को परिवार व अपनों के साथ मिलकर हर्षोल्लास से मनाने का आग्रह किया।
लोकल स्वदेशी (Vocal for Local): उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर ध्यान आकर्षित करते हुए ‘लोकल टू वोकल’ अभियान को और अधिक बढ़ावा देने की बात कही, ताकि ग्रामीण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।
एआई समिट और तकनीक: प्रधानमंत्री ने एआई समिट का जिक्र करते हुए विश्व नेताओं और टेक कंपनियों के प्रमुखों से हुई मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पशुओं के इलाज जैसे क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण मदद कर रहा है।
स्टार्टअप इकोसिस्टम: भारत की उपलब्धि पर गर्व करते हुए उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है।
गुणवत्ता पर जोर: विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए हमें हर क्षेत्र में गुणवत्ता (Quality) पर विशेष ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, अमित वखारिया, राजडे, शुभम सांग, अमर सिंह ठाकुर, नेहा जान, गौरव राजू सहित अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।