Tendu leaf collection शाखकर्तन प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

Tendu leaf collection

Tendu leaf collection तेंदूपत्ता संग्रहण 1 लाख 1 हजार 600 मानक बोरा का लक्ष्य

 

Tendu leaf collection भानुप्रतापपुर। जिला यूनियन पूर्व भानुप्रतापपुर के द्वारा गुरुवार को नीलाम कक्ष में पदेन प्रबंध संचालक के निर्देशानुसार तेंदुपत्ता संग्रहण प्रक्रिया के तहत एक दिवसीय तेंदुपत्ता शाखकर्तन प्रशिक्षण सह कार्यशाला सीजन 2024 का आयोजन किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से जनप्रतिनिधी, संरक्षक मंडल के सदस्य, पोषक अधिकारी,प्रबंधक,किसान, एवं जिला यूनियन के कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Tendu leaf collection बता दे कि हरा सोना के नाम से प्रसिद्ध तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य मे जिला यूनियन पूर्व भानुप्रतापपुर प्रदेश में अग्रणी स्थान रहा है। इसीक्रम को बनाये रखने के लिए के लिए तेंदूपत्ता सीजन 2024 में भी शाखकर्तन सह कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। क्योंकि अच्छे लक्ष्य पूर्ति के लिए बुटा कटाई कार्य को अच्छे से किया जाना अनिवार्य हैं, तभी गुणवत्तायुक्त पत्ते प्राप्त होते है। प्रशिक्षण के तहत एसडीओ जिला यूनियन के द्वारा तेंदूपत्ता 2024 का लक्ष्य 101.600 मानक बोरा रखा गया है। जिनके लिए क्या क्या सावधानी रखनी है,वही विशेषज्ञ द्वारा भी विस्तापूर्वक अपनी सुझाव दिया गया।

इस सम्बंध में प्रदेश संघ कार्यालय के उपाध्यक्ष टीकम टांडिया ने कहा कि अच्छे तरीके से बुटा कटाई से पौधों में अच्छे ग्रोथ के साथ ही गुणवत्ता युक्त पत्ते प्राप्त होते है। बुटा कटाई कार्य 3 दिवस, 45 दिवस पश्चात पत्ते आ जाते है, 15 दिवस संग्रहण कार्य किये जाते है। वही सहकारी समिति सोसायटी के सामान है, जो संग्रहक परिवार के लिए सेवा का कार्य करती है। इनके अलावा शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Tendu leaf collection जिला यूनियन संघ के अध्यक्ष वासुदेव आँधिया ने कहा हम सभी वनवासियों के लिए बुटा कटाई प्राकृतिक द्वारा दिये गए वरदान है। जिसमें कम मेहनत कर अधिक लाभ कमाते है, जिससे हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बुटा कटाई को हम लोग त्यौहार के रूप में मनाते है। बुटा कटाई नियम अनुसार अच्छे से करे ताकि तेंदू पत्ता संग्रहण में पूर्व की भांति इस बार भी जिला यूनियन पूर्व भानुप्रतापपुर के प्रथम स्थान के ताज बरकरार रह सके।

जगन्नाथ साहू ने आज कोई भी कार्य प्राथमिक समिति स्तर से होना चाहिए, लेकिन प्रदेश संघ मुख्यालय से हो रहा है, इसलिए हम सभी को जागरूक होना अनिवार्य है। वही इतने बड़े कार्यक्रम में रेंजर मोहन नेताम की अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर की।

मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा वनवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है। तेंदूपत्ता के मानक बोरा भी 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिए है ताकि इसका सीधा लाभ वनवासियों की मिल सके, उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ हो सके।गोपी बढ़ाई,जगत राम दुग्गा ने भी सम्बोधित किया।
इनके अलावा कई प्रबंधक व समिति अध्यक्ष ने भी अपनी समस्या व सुझाव रखे जिनमे प्रमुख रूप से भुगतान सम्बंधित रही है।

St. Joseph’s English Medium School सेंटजोसेफ स्कूल भानुप्रतापपुर में सीबीएसई कोर्स

इस अवसर पर नरोतम चौहान मण्डल अध्यक्ष, अरविन्द जैन उपाध्यक्ष भाजपा,डिगेश खापर्डे महामंत्री, छत्रप्रताप डुग्गा,जगन्नाथ साहू,सुनाराम जप उपाध्यक्ष, रामबाई गोटा,प्रतिमा यदु, वासुदेव आंधिया अध्यक्ष जि.अ.पूर्व, कुबेर दर्रो उपाध्यक्ष, गोपीचंद बढ़ाई प्रदेश प्रतिनिधि संघ,खतेन्द्र बघेल, बेमुलमालय रायपुर जगतराम दुग्गा संचालक सदस्य,देवराज नाग, द्वारिका पोटाई, निर्मला ध्रुव, टीकम रोडिया पूर्व उपाध्यक्ष संघ मुख्यालय रायपुर, जी.एस. जामडे उप प्रबंध संचालक समिति अध्यक्ष भानुप्रतापपुर, कच्चे, चवेला,सम्बलपुर, भीरागांव, आसुलखार,लोहत्तर,लोहत्तर, हाटकोंदल। मंच संचालन ढाल चंद साहू,वरिष्ठ लेखपाल त्रिभुवन यादव सहित स्टाप उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU