जिले के छः पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का आईआईटी भिलाई में “साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबिलिटी” आधारित प्रशिक्षण संपन्न

बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ के अनेकों पीएमश्री स्कूल अंतर्गत अध्यापन कार्य का रहे विज्ञान एवं गणित शिक्षकों का क्षमता विकास हेतु एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी में पारंगत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री राज्य प्रभारी श्री आशीष गौतम के साथ छत्तीसगढ़ के 148 विज्ञान एवम गणित शिक्षकों ने आईआईटी भिलाई में 30 मार्च से 03 अप्रैल, पांच दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

भारत सरकार द्वारा संचालित पीएमश्री स्कूल जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू करना और देशभर में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। पीएम श्री स्कूल, अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे ताकि शिक्षा में समानता और गुणवत्ता लाई जा सके जहाँ डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास, लैब्स, ग्रीन स्कूल, खेल और कौशल शिक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण श्री आशीष गौतम (पीएमश्री राज्य प्रभारी एवम राज्य सहायक कार्यक्रम समन्वयक), एवं अनुराग जॉन (एस्कॉट), श्वेता सिंह (एस्कॉर्ट) के संरक्षण और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।पीएम श्री स्कूल में सेवायें प्रदान कर रहे शिक्षकों को भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से बलौदाबाजार जिले के पीएम श्री विद्यालय कसडोल से दीपिका सोलंकी (व्याख्याता), लवन से राजेंद्र सोनवानी (कृषि शिक्षक), पलारी से जितेंद्र देवांगन (व्याख्याता), भाटापारा से प्रीति पटेल (व्याख्याता), सुहेला से नितेश शर्मा (व्याख्याता एवं ज़ोन लीडर), सिमगा से दीपिका साहू (व्याख्याता), कुल छः विद्यालय के शिक्षक आईआईटी भिलाई में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल हुए।

जहां उन्हें सिक्योरिटी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्मार्ट लैब थ्रीडी प्रिंटर, नेचर लैब, गूगल क्लासरूम, सायबर सायकोलाजिकल इंपैक्ट, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन प्लेटफार्म आधारित बेहतर कक्षा संचालन के तरीके सिखाये गए एवं आईआईटी लैब का अवलोकन करवाया गया। आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता प्रदान करने हेतु सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया । समारोह में शिक्षकों द्वारा इस प्रशिक्षण पर अपना फीडबैक भी प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *