Surguja Police Recruitment 2026 : अम्बिकापुर (हिंगोरा सिंह)। सरगुजा पुलिस ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमाण्डर चयन परीक्षा 2024 की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। भर्ती प्रक्रिया का प्रथम चरण 06 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
Surguja Police Recruitment 2026 : सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे, प्रलोभन या लालच में न आएं।
पुलिस की मुख्य अपील:
किसी भी दलाल या असामाजिक तत्व को नौकरी के नाम पर रकम न दें।
नौकरी के लिए पैसा देना और लेना, दोनों ही गंभीर कानूनन अपराध हैं।
भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता का पालन किया जाता है, इसलिए केवल अपनी योग्यता पर भरोसा करें।
शिकायत के लिए संपर्क करें: यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर आपसे संपर्क करता है या पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर दें:
9479193502 (ASP सरगुजा)
9479193503 (CSP सरगुजा)
7000016151 (DSP अजाक सरगुजा)