पुलिस व दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ग्रामीणों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

पुलिस व दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले ग्रामीणों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो पुलिस जवान व निरीक्षक परिवेश तिवारी का भी हुआ सम्मान

बलौदा बाजार भाटापारा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच घटना में घायल लोगों को त्वरित सहायता के साथ ही पुलिस की मदद करने वाले ग्रामीण बंधुओं को आज पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एक सादे समारोह में सम्मानित किया। साथ ही पुलिस विभाग में कार्यरत दो सिपाहियों जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया था उन्हें कांप आफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट विवेचना पर निरीक्षक परिवेश तिवारी भी सम्मानित हुए। इसके साथ ही पुलिस की सड़क दुघर्टना में मदद करने वाले ग्रामीणों को चिकित्सक के माध्यम से प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण दिया गया ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। इसके साथ ही उन्हें हेलमेट, जैकेट,टार्च, सीटी भी प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि आज हमने सड़क दुघर्टना में घायलों के साथ ही पुलिस की मदद करने वाले ग्रामीणों जिन्हें हम पुलिस मितान भी कहते हैं यहां पर सम्मानित किया है साथ ही उन्हें चिकित्सक के माध्यम से सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्ति की किस तरह प्राथमिक उपचार किया जाये ताकि उसकी जान बचाई जा सके को लेकर प्रशिक्षित किया है। ताकि यदि कोई दुर्घटना हो जाये तो घायल को तात्कालिक सहायता प्रदान किया जा सके। साथ ही हमने दो पुलिस जवानों जिसमें धनंजय यादव भाटापारा,व युआन वर्मा पलारी को काट आफ दी मंथ से सम्मानित किया है। जिसमें युआन वर्मा ने आग लगने पर अपनी जान की परवाह न करते हुए एक तीन वर्षीय बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था वहीं धनंजय यादव ने अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की थी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, डीएसपी यातायात संजय साहू, यातायात निरीक्षक नरेश कांगे, प्रियेश जान सहित पुलिस के जवान व बड़ी संख्या में पुलिस मितान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *