संकुल केंद्र तोरेसिंहा में प्रयास मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

निःशुल्क भोजन के साथ 185 बच्चों ने भाग लिया

दिलीप गुप्ता
सरायपाली : जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे के निर्देश पर
संकुल प्रभारी आर के भोई के मार्गदर्शन में एवं संकुल समन्वयक संजीत कुमार पात्रो के नेतृत्व में विगत वर्षो की तरह इस वर्ष भी 8 फरवरी को विकास खण्ड स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मॉक टेस्ट का आयोजन संकुल केंद्र तोरेसिंहा( परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्च प्राथ शाला तोषगांव ) में किया गया । इस परीक्षा में इस टेस्ट का उदेदश्य छात्रो को प्रयास परीक्षा से परिचित एवं तैयारी करवाना एवं प्रयास एव अन्य परीक्षाओ की तैयारी में बच्चो की अधिकतम उपस्थिति हो सके साथ ही छात्र छात्राओं को हो रही कठिनाई एवं भविष्य में शिक्षको द्वारा किए जा रहे गाइडलाइन का आकलन करना है ।

टेस्ट परीक्षा में सरायपाली बसना विकासखण्ड से 185 प्रतिभागियो ने भाग लेते हुए अपने तैयारी को परखा व जांचा परीक्षा के बाद छात्रो को परिणाम से अवगत कराते हुए प्रयास परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए ।
यह टेस्ट परीक्षा पूरी तरह निशुल्क था ।साथ ही सभी छात्रो पालको शिक्षको के निशुल्क भोजन की व्यवस्था रखी गयी थी परीक्षा के बाद सभी बच्चो को विशेषज्ञ टीम द्वारा सभी विषयो के प्रश्नो पर सूक्ष्मतापूर्वक गाइडलाइन दी गयी एवं प्रश्नो को हल करने के तरीके बताये गये

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमाकांत पात्र , सेवाशंकर साहू ,ओमप्रकाश छत्रपति , भूपेश प्रधान , कमलासन आचार्य ,अरुण प्रधान , विशिकेशन साहू , अशोक साहू ,श्रीमती अनिता प्रधान , संजय भोई ,बालकृष्ण प्रधान , गिरधारी निषाद ,देवेन्द्र छत्रपति ,मनोहर प्रधान, शांतिभूषण भोई , हेमसागर प्रधान शिक्षको एवं संकुल के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा । साथ ही राजेन्द्र सिदार , अजय प्रधान ,अक्षय साहू ,डिलेश्वर प्रधान , अमित भोई , प्रकाश प्रधान , लक्ष्मीकांत पात्र , देवेश प्रधान , शेखर साहू ,आशीष प्रधान , नीलमणी प्रधान ,मुकेश प्रधान ,हीरालाल साहू , कौशल प्रधान ,चन्द्रहास पात्र सेवानिवृत्त प्रधानपाठक ने परीक्षा संपादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

प्रतियोगी परीक्षा के सक्रिय शिक्षक विरेंद्र कर करनापाली बसना भी उपस्थित होकर विद्यार्थियो को आवश्यक जानकारी दी गई । जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के लिए आवश्यक सुझाव दिया एवं परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी । परीक्षा प्रश्नपत्र सेटिंग कार्य संकुल से सक्रिय शिक्षक विवेक प्रधान द्वारा किया गया ।
निशुल्क टेस्ट परीक्षा निशुल्क भोजन व्यवस्था की पालको नें सराहना की एवं आगामी समय में भी इस तरह की टेस्ट आयोजित करने का आग्रह किया प्रधानपाठक सेवाशंकर साहू संकुल समन्वयक संजीत पात्रो नें सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *