गायनेकोलॉजिस्ट कार्य को सरल बनाने राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= निःसंतान परिवार के लिए गायनेकोलॉजिस्ट सिस्टम को अत्यंत सरल व सुलभ बनाए जाने हेतु गुजरात के शहर अहमदाबाद में आगामी 20 फरवरी से 3 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर कार्यशाला का आयोजन ISAR द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश भर के चिकित्सकों के साथ साथ इससे जुड़े चिकित्सक शामिल हो रहे हैं । इस कार्यशाला में सुभाग हेल्थ टेक के 3 सदस्य आज अहमदाबाद के लिए रवाना हुवे ।
इस संबंध में सुभाग हेल्थ टेक के निदेशक ( डायरेक्टर ) सोहन साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कंपनी की टीम 20, 21 और 22 फरवरी को अहमदाबाद में आयोजित ISAR इवेंट के लिए देश भर से हजारों गायनेकोलॉजिस्ट्स की भागीदारी वाला प्रमुख मंच है। कंपनी का उद्देश्य निसंतानता (इनफर्टिलिटी) के समाधान में कार्यरत गायनेकोलॉजिस्ट्स को अत्यंत किफायती मूल्य पर उत्पाद और उपभोग सामग्री उपलब्ध कराना है। इससे डॉक्टर कम खर्च में निसंतान दंपतियों को सहायता प्रदान कर सकेंगे।विशेष रूप से, IUI (इंट्रायूटेराइन इन्सेमिनेशन) प्रक्रिया के पहले चरण में स्पर्म वॉशिंग सबसे चुनौतीपूर्ण होता है। सुभाग हेल्थ टेक ने इस समस्या का विश्व का पहला पूर्णतः स्वचालित समाधान ‘एंडौवाश’ स्पर्म वॉश मशीन विकसित की है, जो गायनेकोलॉजिस्ट्स के कार्य को सरल और कुशल बनाती है।इस इवेंट में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले टीम सदस्य चंदन प्रसाद, विनय सिंह राजपूत, टी.आर. साहू, जैमी, कृतिका, चंचल, मिलिंद, रजत, के.के., भूपेंद्र, श्रीकांत और ओकांर ।
ज्ञातव्य हो कि सुभाग हेल्थ टेक निसंतानता उपचार को सुलभ बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है।