फेयरवेल के लिए रायपुर से बुलाई थार और स्कॉर्पियो, कवर्धा की सड़कों पर छात्रों ने उड़ाया यातायात नियमों का मजाक

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चरोदा मार्ग पर छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र चलती गाड़ियों से बाहर निकलकर और ऊपर बैठकर स्टंट कर रहे हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में डाली जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 5 फरवरी का है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।

वायरल फुटेज में एक लग्जरी गाड़ियों का काफिला नजर आ रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं गाड़ियों के गेट से बाहर निकलकर और सनरुफ से खड़े होकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वे सभी मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन यह हरकत न केवल छात्रों के लिए खतरनाक थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी जोखिम में डाल सकती थी।

फेयरवेल पार्टी के लिए किराए पर लाए गए वाहन

जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को कवर्धा के होली किंगडम स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में शामिल होने के लिए कुछ छात्र-छात्राएं लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर चरोदा मार्ग पर निकले थे। इस काफिले में थार, महिंद्रा स्कॉर्पियो और सेल्टोस जैसी महंगी गाड़ियां शामिल थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में यह सामने आया कि स्कूली छात्रों ने इन गाड़ियों को रायपुर से किराए पर लिया था। पुलिस ने अब छात्रों और उनके अभिभावकों को थाना बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *