गांजा तस्करी पर करारा प्रहार 24 घंटे में 3 बड़े ऑपरेशन, 11 तस्कर गिरफ्तार, 132.5 किलो गांजा जब्त, थोक सप्लायर से अंतिम खरीदार तक पूरा चेन ध्वस्त

महासमुंद। जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे सटीक और तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। खास बात यह रही कि केवल 6 घंटे के भीतर एंड-टू-एंड ऑपरेशन के जरिए थोक विक्रेता से लेकर गांजा खरीदने वाले तक पूरे नेटवर्क को धर दबोचा गया।

संयुक्त कार्रवाई में थाना सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा क्षेत्र से कुल 132.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। वहीं तस्करी में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त 6 चारपहिया वाहन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 55 लाख रुपए है, पुलिस ने जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के 5, महाराष्ट्र के 4 और ओडिशा के 2 आरोपी शामिल हैं। इस पूरे ऑपरेशन में रायपुर, राजनांदगांव और महाराष्ट्र के भंडारा जिले की पुलिस के साथ बेहतर अंतरराज्यीय समन्वय देखने को मिला। वहीं साइबर थाना के डाटा एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस डेस्क ने नेटवर्क ट्रैक करने में अहम भूमिका निभाई।


2026 में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक गांजा तस्करी के 34 मामलों में कुल 2285 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 11 करोड़ 42 लाख 74 हजार रुपए है।
इन मामलों में 35 वाहन (कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए) जब्त किए गए हैं।
अब तक 93 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 69 आरोपी दूसरे राज्यों के हैं।


थाना सिंघोड़ा केस: हाईवे पर नाकेबंदी, 52.5 किलो गांजा बरामद

09 फरवरी 2026 को ओडिशा के सोनपुर से गांजा तस्करी की पुख्ता सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे-53 पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर और टाटा इंडिका कार की तलाशी में 52.5 किलो गांजा बरामद किया गया।

जब्ती का विवरण

  • गांजा: 52.5 किलो
  • वाहन: 2 कार (कीमत लगभग 10 लाख रुपए)
  • मोबाइल फोन: 4
  • नकद राशि: 10 हजार रुपए

गिरफ्तार आरोपी

  • अमित राय – जबलपुर (म.प्र.)
  • राजकुमार केंवट – जबलपुर (म.प्र.)
  • प्रकाश शर्मा – जबलपुर (म.प्र.)

तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।


थाना कोमाखान केस: पायलट और फॉलो वाहन सहित पूरा नेटवर्क पकड़ा

नाकेबंदी के दौरान बोलेरो वाहन (OD-08-P-0321) से 40 किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में परिवहनकर्ता, पायलट वाहन, फॉलो वाहन और गांजा मंगाने वाले सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जब्ती

  • गांजा: 40 किलो (कीमत लगभग 20 लाख रुपए)
  • वाहन: 3 कार और 1 बोलेरो
  • कुल वाहन मूल्य: लगभग 50 लाख रुपए

मामले में NDPS एक्ट की धारा 20(b)(2)(c) एवं 29 के तहत कार्रवाई की गई है।


थाना बागबाहरा केस: लग्जरी कार से गांजा की तस्करी

वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई वेरना कार (MP07AG8311) से 40 किलो गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुमित श्रीवास्तव – मुरैना (म.प्र.)
  • रीना भदौरिया उर्फ रीना तोमर – मुरैना (म.प्र.)

जब्ती विवरण

  • गांजा: 40 किलो
  • हुंडई वेरना कार (कीमत लगभग 15 लाख रुपए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *