Strict action- शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

30 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले,  गाडिय़ां जब्त

रमेश गुप्ता

भिलाई

“ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के पहले दिन 30 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले। जिनकी गाडिय़ां जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने प्रत्येक वाहन चालक का 10 हजार रुपए का चालान काटते हुए उन्हें दंडित किया। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने लाइसेंस निरस्त करने आरटीओ को जानकारी सांझा की है।यातायात पुलिस दुर्ग ने इस अभियान के तहत रविवार को दुर्ग जिले के 6 दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में चेङ्क्षकग अभियान चलाया। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चालकों को ब्रीथएनेलाईजर मशीन से चेक किया गया। जिसमें 30 वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए। उक्त वाहन चालकों का वाहन जब्त कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जिस पर कोर्ट के द्वारा प्रत्येक वाहन चालकों से 10,000 रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनके लायसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया है।

Related News

दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा यातायात पुलिस को दिए गए सख्त निर्देश पर  एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन और डीएसपी सतांनद विध्यंराज के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत शराबी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही।

लोगों से की अपील

ऋचा मिश्रा एडिशनल एसपी दुर्ग यातायात पुलिस ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन करे। किसी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाए। स्वयं और दूसरो को सुरक्षित आवागमन करने दें।

 

Related News