मुंबई: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को अमेरिकी अदालत से बड़ी राहत मिलने की खबर के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल देखा जा रहा है। अडानी परिवार ने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) द्वारा दायर धोखाधड़ी के मुकदमे को खारिज करने की अपील की थी। उनकी दलील थी कि यह मामला अमेरिकी अधिकार क्षेत्र से बाहर है और इसमें कोई गलत व्यवहार साबित नहीं हुआ है। अदालत द्वारा इस याचिका को स्वीकार किए जाने की खबरों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
शेयर बाजार में इस सकारात्मक खबर का सीधा असर अडानी ग्रुप की सभी प्रमुख कंपनियों पर दिखा। आंकड़ों के अनुसार, ग्रुप की 9 कंपनियों के कुल मार्केट कैप में कंबाइंड रूप से 1.28 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
अडानी ग्रुप की कंपनियों का प्रदर्शन
आज के कारोबारी सत्र में अडानी टोटल गैस और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में सबसे ज्यादा 13 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 11 फीसदी से अधिक उछलकर 2089.80 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, अडानी पोर्ट्स में 9 फीसदी, अंबुजा सीमेंट्स में 10 फीसदी और एनडीटीवी के शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई। अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और एसीसी लिमिटेड के शेयरों में भी 6 से 10 फीसदी तक की मजबूती दर्ज की गई।
मार्केट कैप में भारी बढ़ोतरी
शेयरों की कीमतों में उछाल के कारण कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बड़ा बदलाव आया है। अडानी पोर्ट्स के मार्केट कैप में सर्वाधिक 28,389 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद इसका कुल मूल्य 3.46 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। अडानी एंटरप्राइजेज का मार्केट कैप 26,930 करोड़ रुपए बढ़कर 2.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, अडानी पावर के मार्केट कैप में 20,923 करोड़ रुपए और अडानी ग्रीन एनर्जी में 20,013 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
समूह की कुल संपत्ति में इजाफा
मंगलवार को अडानी ग्रुप की 9 कंपनियों का कुल मार्केट कैप 1,334,204.77 करोड़ रुपए था, जो आज की तेजी के बाद बढ़कर 1,462,513.