रायपुर में 18-22 दिसंबर तक प्रदेश का सबसे बड़ा निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप

रायपुर। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह पांच दिवसीय शिविर आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

आयोजकों के अनुसार, यह अब तक का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा। इसमें देशभर के विशेषज्ञ डॉक्टर और राज्य के प्रमुख अस्पतालों की टीम पूरी तरह निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा देंगे। अब तक 18 हजार से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बताया कि कैंप का उद्देश्य मरीजों को एक ही जगह पर जांच और इलाज की सुविधा देना है। रोजाना 8 से 10 हजार मरीजों के चेकअप की व्यवस्था की गई है। बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को देखते हुए दिल्ली से विशेष मशीन और विशेषज्ञ टीम भी बुलाई गई है।

विधायक ने आम जनता से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और इस निशुल्क हेल्थ कैंप का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *