राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29 से 31 जनवरी तक, 30 जनवरी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी कंपनियों द्वारा लगभग 15 हजार पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के तहत 30 जनवरी 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कुल 1513 आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पंजीयन कराना अनिवार्य है।

जिन अभ्यर्थियों ने अब तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *