रायपुर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए विभिन्न खेलों के चयन ट्रायल की तारीखें तय कर दी गई हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बास्केटबॉल, क्रिकेट और कबड्डी खेलों के लिए अलग-अलग तिथियों एवं स्थानों पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में खेल विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग सहित मंत्रालय के सचिव, विशेष सचिव एवं सभी विभागों को पत्र जारी कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी है।


बास्केटबॉल खेल के लिए पंजीयन 02 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। पंजीयन उपरांत ट्रायल पुलिस लाइन स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड, रायपुर में संपन्न होंगे।
क्रिकेट खेल के ट्रायल हेतु पंजीयन 03 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। चयन ट्रायल मनी ग्रीव क्रिकेट अकादमी, वीआईपी रोड, फूडहर चौक, रायपुर में आयोजित किए जाएंगे।
वहीं कबड्डी खेल के लिए चयन ट्रायल 30 जनवरी 2026 को स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई, बिलासपुर में आयोजित होंगे।