टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की जीत के लिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजन और अभिषेक

उज्जैन। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय टीम की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की गई। महाशिवरात्रि के शुभ संयोग पर मंदिर के पुजारियों ने गर्भगृह में भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन और अभिषेक कर टीम इंडिया की जीत की कामना की।

पूजा के दौरान पुजारियों ने भगवान महाकाल के चरणों में भारतीय खिलाड़ियों के चित्र अर्पित किए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किए गए इस रुद्राभिषेक में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत के लिए विशेष अनुष्ठान किया गया। देशभर में इस महामुकाबले को लेकर उत्साह का माहौल है और इसी कड़ी में उज्जैन के ज्योतिर्लिंग में भी पुरोहितों ने मंत्र जाप कर विजय का संकल्प दोहराया।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *