बिलासपुर, : यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, सड़क सुरक्षा समिति और यातायात पुलिस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात के लिए सामूहिक प्रयासों पर चर्चा हुई।

मुख्य बिंदु:
✔ जन-जागरूकता पर जोर: यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों को संवेदनशील बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
✔ मोहल्ला स्तर पर अभियान: शहर की सभी कॉलोनियों में “यातायात मोहल्ला जागरूकता कार्यक्रम” चलाने का निर्णय लिया गया।
✔ छात्रों को शिक्षित करने की पहल: स्कूल-कॉलेजों में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष सत्र आयोजित करने पर सहमति बनी।
अधिकारियों ने दिए निर्देश:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे की देखरेख में आयोजित इस बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों से जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के प्रति नागरिको को सचेत करने में व्यापक जन जागरूकता पर जोर दी गई और अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने में प्रत्येक नागरिकों को अपने नैतिक जिम्मेदारियां का निर्वहन करने हेतु जागरूक करने अपील किया गया।
समिति और नागरिकों की भूमिका:
शैक्षणिक संस्थानों मे यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूकता प्रदान करने के साथ-साथ ही नगर के प्रत्येक कॉलोनियों और क्षेत्र में “यातायात- मुहल्ला जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित कर शहर के प्रत्येक नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति संवेदनशीलता गंभीरता एवं सजकता लाने हेतु सभी को विशेष नागरिक समुदाय के सहयोग के साथ कार्य करने पर विचार विमर्श की गई।
नगर के समस्त कॉलोनी एवं मोहल्ला क्षेत्र में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही यातायात जागरूकता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचने में शहर के प्रबुद्ध जनों की विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहे और प्रत्येक नागरिकों के मध्य यातायात नियमों को लेकर किसी भी प्रकार की उल्लंघन की स्थिति निर्मित ना हो इस बात को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों की प्रचार प्रसार एवं सहभागिता सुनिश्चित करने सभी दीर्घकालिक सदस्य गणों को जिम्मेदारियां दी गयी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, असीतपाल सिंह , श्रीमती रेखा गुल्ला, राजकुमार सुखवानी, श्रीमती सपना सराफ, मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती शैफाली घोष, श्रीमती पूनम पांडे, पुष्पा साहू, राजेश पांडेय, श्रीमती लता गुप्ता, अनूप कुमार पांडे, अन्य सदस्य तथा 100 से अधिक प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित रहे।