होली पर्व के मद्देनज़र विशेष अभियान – बाइक पेट्रोलिंग एवं सघन निगरानी

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला राजनांदगांव पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जिले के संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में बाइक पेट्रोलिंग की गई तथा असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों द्वारा मुख्य चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, अव्यवस्था अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *