सोनहत,कोरिया। जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से आज सोनहत थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थाना प्रभारी विनोद कुमार पासवान और उनके स्टाफ ने क्षेत्र के मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित किया कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि न हो।