social service organization सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा किया गया वार्षिक समागम का आयोजन

social service organization

social service organization सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा किया गया वार्षिक समागम का आयोजन

social service organization चारामा ! सहभागी समाज सेवी संस्था का वार्षिक समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि हेमंत ध्रुव जिला पंचायत अध्यक्ष कांकेर, ठाकुर राम कश्यप अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा , सत्यजीत यादव एल्डरमैन नगर पंचायत चारामा,गीतेश मेश्राम पूर्व पार्षद द्वारा किया गया।

social service organization संस्था सचिव कलावती कश्यप के द्वारा स्वागत वाचन किया गया जिसमे प्रमुख थीम आओ संस्था को जाने रहा।उदबोधन में ठाकुर राम कश्यप ने अपने उद्बोधन में नरवा, गरुवा, घूरवा, बारी तथा कोदो कुटकी माडिया आदि योजना के बारे में विस्तार से अपनी बात रखे उनके द्वारा सहभागी समाज सेवी संस्था द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के बारे में सराहना किया गया।

social service organization मनोज प्रधान द्वारा संस्था के 21 वर्ष पूर्ण करने पर सहभागी परिवार को बधाई दिया गया।हेमंत ध्रुव मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वाद वचन में बधाई देते हुए वन अधिकार कानून 2006, मेगा वाटरशेड, विलुप्त धान प्रजातियों का संरक्षण, रसायनिक खेती के बजाय जैविक खेती को बढ़ावा देना, लाख की खेती में प्रगति आदि के बारे में चर्चा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया गया।

संस्था प्रमुख  बसंत यादव  द्वारा समापन सत्र में आग्रह किया गया की वार्षिक प्रतिवेदन बुक विमोचन तथा सहभागी 2023का कैलेंडर का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी के द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से लाख प्रोसेस यूनिट का उदघाटन कर संस्था के कार्यो का सराहना कर रोजगारमूलक कार्यो के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किये।

अनमोल फाउंडेशन के संस्थापक संजय शर्मा ने एस डी जी के सत्रह मुद्दों पर चर्चा किया।संस्था के सभी कार्यकर्ताओं ने खेलकूद और मनोरंजन कार्यक्रम का आनंद उठाया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि विभाग से राजकुमार सिन्हा,धनीराम निषाद,महेश सोनकर ,स्वास्थ्य विभाग से खंड चिकित्सा अधिकारी ओ पी शंखवार, धनंजय बंसोड़,पुलिस थाना प्रभारी नितीन तिवारी,प्रदान संस्था रायपुर,भानुप्रतापपुर एवं नरहरपुर ,सहभागी संस्था कांकेर और धमतरी के परियोजना कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU