रमेश गुप्ता भिलाई.. गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित लगातार प्राप्त हो रहे आवेदनों के निराकरण एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत वर्ष 2023 से 2026 तक गुम हुए मोबाइल फोन के प्रकरणों का तकनीकी विश्लेषण कर व्यापक स्तर पर खोजबीन की गई।
सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग कंपनियों के कुल 205 नग गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹50 लाख आंकी गई है।

बरामद मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन उपरांत उन्हें संबंधित वास्तविक स्वामियों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा लौटाया गया। इस पूरी कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। आमजन को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया। गुम मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी वही लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया है l
इस उल्लेखनीय कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, जिला दुर्ग के निरीक्षक प्रमोद कुमार सरिया के नेतृत्व में यूनिट के अधिकारी-कर्मचारियों एवं संबंधित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्ट दर्ज करते समय निम्न दस्तावेज आवश्यक होंगे
थाना रिपोर्ट की प्रति मोबाइल का बिल,आधार कार्ड रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्राप्त रिक्वेस्ट आईडी को सुरक्षित रखें। इससे गुम मोबाइल की खोज, ब्लॉकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही में सहायता मिलती है।