दिल्ली के प्रदूषण में हल्का सुधार, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में; ठंड और कोहरे का कहर जारी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह औसत AQI 336 से 355 के बीच रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। मंगलवार को यह ‘गंभीर’ स्तर पर था। पहाड़ों पर बर्फबारी तथा तेज धूप के कारण हवा में रफ्तार आने से सुधार हुआ, लेकिन ठंड का प्रभाव बढ़ गया है।

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में AQI 320 से 399 के बीच रहा। नेहरू नगर में सबसे ऊंचा 399, आनंद विहार में 374, अशोक विहार में 362 तथा जहांगीरपुरी में 373 दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में अपेक्षाकृत बेहतर 273 रहा। एनसीआर में भी स्थिति चिंताजनक रही। नोएडा में 302 से 357, गाजियाबाद में 309 से 371 तथा गुरुग्राम में 316 के आसपास AQI दर्ज हुआ। कोहरे में कमी आने से दृश्यता में सुधार हुआ, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार राहत अस्थायी है। आने वाले दिनों में कोहरा फिर लौट सकता है। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तथा अधिकतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि प्रदूषण एवं ठंड से बचाव के लिए मास्क का उपयोग तथा सावधानी बरतें। बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *