अम्बिकापुर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनके साथ विमान में सवार अन्य लोगों की विमान दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक टोप्पो ने इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलने पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इसे देश और महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने संदेश में कहा कि अजित पवार एक जनप्रिय नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर उन्हें इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।