सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, बहू कियारा आडवाणी ने साझा किया भावुक संदेश

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, बहू कियारा आडवाणी ने साझा किया भावुक संदेश

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अभिनेता ने मंगलवार, 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बचपन और हाल के दिनों की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी दी। सिद्धार्थ ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना सबसे बड़ा सहारा बताया।

कियारा ने ससुर को किया याद

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी अपने दिवंगत ससुर को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। कियारा ने अपनी शादी की एक पारिवारिक तस्वीर और सुनील मल्होत्रा की एकल फोटो साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कियारा ने लिखा कि उनके ससुर ने उन्हें पहले दिन से ही खुले दिल और बिना किसी शर्त के प्यार के साथ अपनाया था।

विरासत और परिवार के प्रति प्रेम

कियारा ने अपने संदेश में सुनील मल्होत्रा की उदारता और सहजता का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि परिवार के प्रति उनका प्रेम अटूट था और वह हमेशा दूसरों की बातों को ध्यान से सुनते थे। अभिनेत्री के अनुसार, वह अपने पीछे ईमानदारी और कोमलता की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो उनके बच्चों और पोते-पोतियों में हमेशा जीवित रहेगी।

फिल्मी जगत में शोक की लहर

सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस पोस्ट के बाद फिल्म इंडस्ट्री के उनके साथियों और प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार कमेंट्स के जरिए सिद्धार्थ और उनके परिवार को

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *