चारामा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नगर चारामा में श्रीराम जन्मोत्सव समिति एव नगरवासियो के सहयोग से रामनवमी का पर्व 26 मार्च गुरुवार को भव्य रूप से मनाया जायेगा। संध्या 05 बजे से नगर के प्रतिक्षा बस स्टैण्ड मे भगवान श्रीराम की महाआरती के पाश्चात् पुरे नगर में भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जो कि बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर नगर के सदर बाजार से होते हुए कौरर चौक से हाईवे होते हुए बस स्टैण्ड चारामा में समाप्त होगी।राम नवमी पर्व के आयोजन को लेकर तैयारोया की जा रही हैं. नगर को भगवा ध्वज से सजाया गया गया हैं,
इस शोभायात्रा में सभी हिन्दु भाई बहनो से उपस्थित होने की अपील समिति के सदस्यों ने की है।
आज धूमधाम से मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और महाआरती की तैयारियां पूरी

26
Mar