श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का जलगढ़ में हुआ भव्य आयोजन

◾प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सैकड़ों भक्तगण हुवे शामिल◾दिलीप गुप्ता सरायपाली= सरायपाली क्षेत्र के ग्राम जलगढ़ में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और उत्सव का केंद्र बना हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।पूजन कार्यक्रम पंडित महोत्सव के दौरान विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आकर्षक मीना बाजार लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन एवं दुकानों की सजावट लोगों को लुभा रही है। इसके साथ ही कंस दरबार का मंचन दर्शकों को पौराणिक कथाओं से जोड़ते हुए मनोरंजन और शिक्षा दोनों का संदेश दे रहा है।ग्रामीण संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए कुम्हारी एवं जटला का पारंपरिक नाटक भी आयोजित किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। वहीं दंड नृत्य की प्रस्तुति ने माहौल को और भी भक्तिमय एवं ऊर्जावान बना दिया है, जिसमें कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है।अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन भी किया गया है।महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सुबह एवं शाम भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। यह सेवा भाव और सामूहिकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।महोत्सव के अंतिम दिन 27 मार्च को मूर्ति,कलश स्थापना कार्यक्रम है, जिसमें मुख्य पुरोहित पंडित सव्यसाची मिश्रा व कुल पुरोहित पंडित गणेश कर द्वारा विधि-विधानपूर्वक श्री राधा-कृष्ण जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाएं और पुण्य लाभ प्राप्त करें।उक्त जानकारी जयंत कुमार बारीक ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *