अनेक दुकानों के कारण आवागमन होता है बाधित 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर के बस्ती सरायपाली के आगे स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे अनेक दुकानों अघोषित रूप से लगने के कारण यह खरीददारों की हमेशा भीड़ लगे रहती है जिसके कारण आवागमन प्रभावित होता है तो वहीं दुर्घटनाएं की संभावना भी बढ़ जाती है । स्थानीय प्रशासन को इसे गंभीरता से लेकर दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाहीबकरणी चाहिए ।

नगर के बाहर फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया है । क्रासिंग के कारण यह ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया गया है । ब्रिज के नीचे व आसपास फल , गुपचुप , सब्जी , मछली के साथ ही अनेक दुकानदारों द्वारा सुविधा को देखते हुवे दुकानों लगा दी गई है । तड़के सुबह से काफी संख्या में लगने वाली दुकानें देर रात तक लगे रहती है । निर्माण एजेंसी द्वारा पुल के नीचे तकनीकी रूप से पुल की मजबूती के लिए चौड़ा व लंबा बेस परछी नुमा बनाया गया है ।यही चबूतरा इन दुकानदारों के लिए दुकान लगाने का सुरक्षित स्थान मिल गया जहां अनेकों की रोजी रोटी तो चल रही है

किंतु चारों दिशाओं से गाड़ियों , वाहनों , दोपहिया वाहनों के लगातार आने जाने के कारण दुर्घटनाओवकी संभावनाएं हमेशा बने रहती है । चबूतरे के साथ सड़क में ही कुछ ठेला व्यवसायियों के दुकान लगा दिए जाने से सामान खरीदीबकरने वालो व खाने वालों की भीड़ लग जाती है । यहां ब्रिज के नीचे हमेशा भीड़ लगे रहने से यह एक चौपाटी की तरह हो गया है । यहां गुपचुप व नाश्ता ठेलो के साथ ही भारी संख्या में सब्जी , फल व अन्य ठेले लगे होने के कारण खाने व खरीददारी करने वालो की हमेशा भीड़ लगे रहती है । काफी संख्या में कार व मोटरसाइकल खड़ी होने के कारण पुल के नीचे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है इनकी वजह से ट्रकों व बसों को निकालने के समय हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है ।कई बार लड़ाई झगड़े भी हो चुका है ।

इस पर अनेकों बार समाचार का प्रकाशन किया जाकर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जाता है संक्षिप्त कार्यवाही के बाद फिर भी पुरानी स्थिति निर्मित हो जाती है । स्थानीय प्रशासन को बेहतर व सुरक्षित व्यवस्था के लिए यहां स्थाई व सुरक्षित व्यवस्था किए जाने की मांग स्थानीय दुकानदारों के साथ ही आसपास के निवासियों ने प्रशासन से की है।