शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को शिल्पा शेट्टी को अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां वह काफी चिंतित नजर आईं। परिवार की ओर से सुनंदा शेट्टी की सेहत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

हालांकि, अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का अस्पताल पहुंचने का एक वीडियो भी सामने आया है।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अदालत में विदेश यात्रा की अनुमति के लिए दायर अपनी याचिका वापस ले ली थी। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, जिसके चलते दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में जज के रूप में नजर आई थीं। वह जल्द ही कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ में दिखाई देंगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *