रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में फिर लौटी कड़ाके की ठंड: 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट

रायपुर. राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों की राहत के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में कमी शुरू हो गई है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शनिवार रात से राजधानी में ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। यह अलर्ट लोगों की चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार स्थिति उलट है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा और दंतेवाड़ा सहित 10 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने की सलाह दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *