हाटकोंदल में सात दिवसीय सतचण्डी पंच कुंडी महायज्ञ सम्पन्न यज्ञाचार्य पंडित यशवंत प्रसाद तिवारी सहित अन्य आचार्यो के सानिध्य में किया गया

भानुप्रतापपुर। ग्राम हाटकोंदल में अजय सिंह ठाकुर परिवार एवं समस्त ग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय सतचण्डी पंच कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। सतचण्डी पंच कुंडी महायज्ञ का सफल आयोजन यज्ञाचार्य पंडित यशवंत तिवारी के द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया।

कांकेर जिला में पहली बार
सतचण्डी पंच कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया। यह धार्मिक आयोजन 31 जनवरी से आरंभ होकर 6 फरवरी को पूर्ण आहुति के साथ ही विश्राम किया गया।
आचार्य यशवंत प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैदिक आचार्य पंडित एजेन्द्र प्रसाद तिवारी, पंडित लक्ष्मीकांत शुक्ला, पंडित गजेंद्र तिवारी, पंडित सोनू पांडेय, पंडित उमेश तिवारी,पंडित वीरेंद्र मिश्रा, पंडित लोकेश दुबे एवं पंडित श्रीकांत दुबे के द्वारा किया गया।

जिसमे आचार्य द्वारा यज्ञ शाला के परिक्रमा करने का महत्व बताया गया। सतचण्डी पंच कुंडी महायज्ञ में ग्रामीण जन सहित दूर दूर लोग परिक्रमा करने आये और उन्होने बताया कि इस क्षेत्र में पहली बार ऐसा आयोजन हुआ जिससे आसपास के गांव पूरे तरह से भक्ति मय हो गया।

Related News

Related News