रायपुर/सरायपाली। नगर के पुराने व वरिष्ठ जनसंघी नेता जगदीश लाल उबोवेजा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उनका हालचाल पूछा और ‘मोदी @20’ पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
रायपुर में हुई इस मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबेवेजा भी साथ रहे। मुलाकात में प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात की शुरुआत में जगदीश लाल उबेवेजा और विपिन उबेवेजा ने डॉ. रमन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। डॉ. रमन सिंह ने भी गर्मजोशी से दोनों नेताओं का स्वागत किया। गौरतलब है कि जगदीश लाल उबेवेजा जनसंघ के जमाने के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं, जिन्होंने अविभाजित मध्य प्रदेश और फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की नींव को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस विशेष अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने जगदीश लाल को ‘मोदी @20’ पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट की। इस दौरान उनके पुत्र विपिन उबोबेजा (जिला उपाध्यक्ष भाजपा महासमुंद) और भांजा मयंक चावला भी उपस्थित रहे।