Self. Motilal Vora : स्व. मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Self. Motilal Vora :

Self. Motilal Vora :  स्व. मोतीलाल वोरा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Self. Motilal Vora : राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की प्रथम पुण्यतिथि पर 21 दिसंबर बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की।

Self. Motilal Vora : शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. मोतीलाल वोरा की प्रथम पुण्यतिथि पर 21 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के निर्देशानुसार व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की।

Self. Motilal Vora : इस दौरान अंत्यावसायी विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि आज ही के दिन एक वर्ष पूर्व आदरणीय बाबूजी (स्व. मोतीलाल वोरा) हम सब के बीच नहीं रहे, किन्तु उनके बताएं बातें आज भी स्मरणीय है।

पाटिला ने स्व. मोतीलाल वोरा के साथ बिताएं पलों को यादकर उनके द्वारा किए गए कार्यों व संगठनात्मक सोच को कांग्रेसजनों के साथ साझा किया। श्रद्धांजलि सभा में खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य किशन खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, अतुल शर्मा, अरशद खान, एल्डरमैन मामराज अग्रवाल, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, मुजीब अहमद, प्रमोद बागड़ी, मोहसिन कुरैशी, विष्णु सिन्हा, मनीष अग्रवाल, सुकृत गुप्ता सहित कांग्रेसजनों ने दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU