रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 30 जुलाई 2025 को जारी ट्रांसफर आदेश का संशोधन है। तबादले गए अधिकारी अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी विधिवत आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
