सक्ती ,एस डी ओपी भुनेश्वरी पैकरा के द्वारा नशे के कारोबार करने वालों पर कसा शिकंजा प्रतिदिन कहीं ना कहीं इनके द्वारा कार्रवाई की जारी है जिससे नशे के कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है छापे मार कार्रवाई में गांजा , एवं महुआ शराब के साथ अलग-अलग कार्यवाही में अवैध गांजा बेचने वाले एवं शराब बेचने वाले से गांजा एवं महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार एसडी ओपी भुनेश्वरी पैकरा ने पुलिस टीम के साथ छापा कार्यवाही करते हुए बिरयानी सेंटर में अवैध रूप से गांजा रखने वाले आरोपी के कब्जे से 495 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹7,000/-) जप्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर जिले में अवैध जुआ/सट्टा एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल , के निर्देश पर पुलिस टीम के साथ नशे के कारोबार को रोकने के लिए स्वयं टीम लेकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भुनेश्वरी पैकरा द्वारा मुखबिर की सुचना पर बस स्टैण्ड स्थित राजा बिरयानी सेंटर पर रेड कार्यवाही की गई।तलाशी के दौरान मुन्ना लहरे 46 वर्ष, निवासी टेलीफोन टॉवर के पास, के कब्जे से दुकान के अंदर बेड के बिस्तर के नीचे रखे एक थैले में पन्नी के भीतर कुल 495 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कीमत लगभग ₹7,000/- एवं अवैध रूप से एवं राजेश लहरे से 14 लीटर महुआ शराब एवं 14 नग देशी प्लेन शराब बरामद किया गया।

आरोपीयों को उक्त मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, परंतु आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज न होना लिखित में स्वीकार किया गया। इस प्रकार आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से मौके पर गांजा एवं शराब जप्त कर दोनों आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती), सउनि चित्रांगद चंद्रा, आरक्षक यादराम चंद्रा, रामकृष्ण देवांगन, जोगेश राठौर एवं श्याम गबेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा ने नशे के कारोबार करने वालों को कहा नशे का कारोबार शीघ्र बंद करें क्योंकि कई घर इससे होते हैं बर्बाद अगर आप लोगों के द्वारा नशे का कारोबार बंद कर दें नहीं तो जारी रहेगी बड़ी कार्रवाई और लगातार भविष्य में भी अवैध जुआ/सट्टा एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सतत जारी रहेगी