यातायात हो रहा है बाधित व असुरक्षित 0
0″आज की जनाधारा” ने लगातार आवाज उठाई “
दिलीप गुप्ता
सरायपाली:- नगर में बस स्टैंड तो है पर बस स्टैंड के अंदर अतिक्रमण , अनावश्यक वाहनों व सामानों को फैला कर रखने की वजह से बसों को अंदर जाने में भारी मुश्किलों को देखते हुवे बस चालकों द्वारा सड़क किनारे ही बसों को खड़ी किए जाने की मजबूरी हो जाती है । जिसके कारण सड़क में आवागमन प्रभावित होता है । बस स्टैंड में हो रही परेशानियों को प्रत्यक्ष रूप से देखने व समझने के साथ ही समस्याओं के निदान के लिए आज सुबह एसडीओपी ललिता मेहर व सीएमओ दिनेश यादव द्वारा संयुक्त अवलोकन व निरीक्षण किया गया ।
इस संबंध एसडीओपी ललिता मेहर ने बताया कि काफी दिनों से इसकी शिकायतें मिल रही थी साथ ही “आज की जनधारा”के माध्यम से भी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी मिल रही थी । आज सीएमओ दिनेश यादव व अन्य अधिकारियों के साथ बस स्टैंड का अवलोकन किया गया । बस स्टैंड के अंदर भारी संख्या में रखे फलों के कैरेट , ग्राहकों की वाहनों व अतिक्रमण के चलते बस स्टैंड बस स्टैंड न रहकर एक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स जैसा दिखाई दे रहा था । इन्हीं की वजहों से बसों को बस स्टैंड के अंदर आने व निकलने के लिए जगह ही नहीं बचती थी । किसी अनहोनी से बचने बस ड्राइवरों को मजबूरीवश बस स्टैंड के बाहर ही सड़क किनारे बसों को खड़ी किए जाने की मजबूरी को देखते हुवे व्यवसायियों को हिदायत दी गई कि कोई भी सामानों को नहीं फैला के रखेगा साथ ही फल कैरेट को भी सड़क में रखने से मना किया गया है ।
उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा बस ड्राइवरों व संचालकों की भावक बैठक रखकर सुगम , सुरक्षित व बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदेशित किए जाने के साथ साथ व्यवस्था स्वयं सुधारने के लिए कहा गया । एसडीओपी ललिता मेहर ने बताया कि बसों को नियमित रूप से बस स्टैंड के अंदर लगाने निर्देशित किया गया है तो वहीं बस स्टैंड के अंदर व्यवसायियों को अनावश्यक रूप से सामान बाहर निकालने पर सीधे जप्ती की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है । सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े आटो चालकों को भी समझाइश दी गई ।
ज्ञातव्य हो कि “आज की जनधारा” द्वारा लगातार सड़क व गौरवपथ में बसों , ट्रकों व दोपहिया वाहनों के साथ ही गुमटी व अन्य ठेलो की वजह से मार्ग हमेशा संकरा हो जाने से दुर्घटनाओं की संभावना बने रहने से संबंधित समाचार प्रकाशन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करता रहा है इसे एसडीओपी व सीएमओ द्वारा गंभीरता से लेते हुवे आज व कल ओव्हर ब्रिज व बस स्टैंड में उक्त कार्यवाही की गई ।
एसडीओपी व सीएमओ द्वारा बस स्टैंड का किया गया निरीक्षण सड़को में बसे खड़े नहीं किए जाने की दी समझाइश

11
Apr