खरोरा मूल्यांकन केंद्र में 5वीं-8वीं की कॉपियों की जांच शुरू

खरोरा, 31 मार्च 2026 :- 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 के तहत मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ आज पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा, मूल्यांकन केंद्र में विधिवत रूप से किया गया। इसके साथ ही अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं के जांच का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गया है।
मूल्यांकन केंद्र की केन्द्राधिकारी रजनी मिंज ने बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
मूल्यांकन के प्रथम दिवस पर शिक्षकों ने गंभीरता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्य प्रारंभ किया। केंद्र में पारदर्शिता, सुव्यवस्था एवं समयबद्धता को विशेष महत्व दिया जा रहा है, ताकि मूल्यांकन निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *