Savitribai Phule Teacher Award : एक ही वर्ष में दो बार सावित्रीबाई फूले शिक्षक सम्मान से शिक्षक डॉ. विवेकानंद दास सम्मानित

Savitribai Phule Teacher Award :

Savitribai Phule Teacher Award :  एक ही वर्ष में दो बार सावित्रीबाई फूले शिक्षक सम्मान से शिक्षक डॉ. विवेकानंद दास सम्मानित

Savitribai Phule Teacher Award :  बसना ! किसी शिक्षक को एक ही वर्ष में अलग-अलग प्रदेशो में किसी अकादमी या फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाना बहुत ही गर्व की बात है।

हम बात कर रहे है शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक शाला बसना में पदस्थ शिक्षक डॉ. विवेकानन्द दास की। जो शिक्षा, समाज सेवा, खेल, कला, संस्कृति सहित कुशल वक्ता के रूप में क्षेत्र में वन इन आल के रूप में खास पहचान बनाई है। जिन्हें 03 जनवरी 2024 को शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तरप्रदेश द्वारा एवं 22 सितम्बर को शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा भी सावित्रीबाई फूले उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

यही नही 14 सितम्बर 2024 को एक बार फिर डॉ.विवेकानन्द दास को शिक्षण के प्रति जुनून और युवा दिमागों को पोषित करने की प्रतिबद्धता के चलते शिक्षक, कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 से नवाजा गया।

जबकि डॉ.विवेकानन्द दास को इसी वर्ष 24 अगस्त 2024 को भारत शासन के संविधान क्लब दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से शिक्षा, साहित्य, खेल प्रोत्साहन और समाजसेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई है। इनकी सफलता से बसना नगर ही नहीं अपितु पूरे अंचल में हर्ष व्याप्त है।

Jeevandeep Committee : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित

Savitribai Phule Teacher Award :  स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों शिक्षक शिक्षिकाओं, पत्रकारों सहित लोगों ने डॉ. विवेकानंद दास के उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।

Related News