बिलासपुर। सर्व सवर्ण समाज ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ 1 फरवरी, रविवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके तहत बिलासपुर में सर्व सवर्ण समाज द्वारा शहर बंद कराया जाएगा। इस बंद को विभिन्न समाजों और व्यापारिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है।
सवर्ण समाज का कहना है कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सर्व सवर्ण समाज के लोग रविवार सुबह 9 बजे नेहरू चौक से एकत्रित होकर बिलासपुर बंद के लिए मार्च निकालेंगे।
साथ ही, 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। विभिन्न व्यापारी संगठनों ने भी इस बंद में सहयोग करने की बात कही है।