Sarpanch Association President: नंददेव सिंह केराम बने प्रतापपुर ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष 

:राजा खान:

प्रतापपुर – मंगल भवन में सोमवार 2 जून को प्रतापपुर जनपद अंतर्गत 101 पंचायतों के सरपंचों की बैठक हुई। बैठक में सरपंचों ने एकजुटता के लिए ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया। 101 ग्राम पंचायतों में से 59 पंचायतों के सरपंच इस बैठक में शामिल उपस्थित थे। सभी ने मनोनयन के आधार पर ब्लॉक प्रतिनिधियों का चयन किया। 11 बजे से बैठक प्रारंभ हुई।

ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए सरपंचों ने पलढा के सरपंच नंददेव सिंह केराम का नाम सुझाया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन देकर चयन किया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए दरहोरा के सरपंच शेषनाथ सिंह और महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चंदौरा के सरपंच सुलेखा पैकरा को मनोनीत किया गया।

सचिव पद पर घूई के सरपंच हेम कल्याण सिंह और कोषाध्यक्ष के लिए खोरमा सरपंच पिंकी सिंह टेकाम को चुना गया सरपंचों ने चुनाव नहीं कराकर सर्वसम्मति से अपना प्रतिनिधियों चुना। सरपंच संघ अध्यक्ष बनने के बाद नंददेव सिंह केराम ने सरपंचों को आश्वस्त किया कि वे सरपंचों के हित में निरंतर कार्य करेंगे। सरपंचों के अधिकार, शक्तियों और हितों और गांव की बेहतरी के लिए काम करेंगे। मनोनयन समापन के बाद सरपंच संघ द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान भाजपा मंडल प्रतापपुर के मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह एवं काफी संख्या मे सरपंच गण उपस्थित थे।