Saraipali news–यादव महासभा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम व सेना को दी बधाई

 

दिलीप गुप्ता 

सरायपाली 

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वप्न कुमार घोष ने भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर को उचित ठहराते हुए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व भारत सरकार को बधाई दी है। भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों और सेना अधिकारियों के अदम्य साहस और वीरता को नमन कर उन्होंने कहा है कि भारत के सपूत किसी भी दुश्मन के सामने कभी सिर नहीं झुकाते पाकिस्तान सहित अन्य सभी युद्धों में सेना ने दुश्मन को झुकने को मजबूर किया है। घोष ने कहा कि यादव महासभा तन मन धन से भारत सरकार के समर्थन में मुस्तैदी से खड़ी है। हमारे वीर सैनिक अपनी जान की परवाह किये बिना देश की रक्षा और दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं। ऐसे समय में हम सबको एक होकर माँ भारती की शान में न्यौछावर रहने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यादव समाज पौराणिक काल से ही लडाकू कौम रही है। भारतीय सेना में यादव सिपाहियों की सर्वाधिक संख्या है वही देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों में भी यादव सबसे अधिक होते हैं। 1962 के रेजांगला युद्ध में यादव सैनिकों के योगदान को दुनियां में सराहा जाता है। इसी कारण सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग यादव महासभा वर्षों से कर रही है। डॉ घोष ने महासभा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे सदैव चौकस रहते हुए सरकारी निर्देशों का पालना सुनिश्चित करें।
उक्त जानकारी अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव, प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव द्वारा दी गई।