9 बटुकों का हुआ बटुक उपनयन संस्कार
सर्व ब्राम्हण समाज भवन बलौदा के अहाता निर्माण हेतु 3 लाख रुपए देने की घोषणा
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : अंचल के बलौदा में सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज द्वारा आयोजित उपनयन संस्कार में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद शामिल हुईं। इस अवसर पर 9 बटुकों का हुआ बटुक उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।
इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को विधायक चातुरी नंद ने संबोधित किया। उन्होंने बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान सर्व ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों की मांग पर सर्व ब्राम्हण समाज भवन बलौदा के आहता निर्माण हेतु 3 लाख रुपए विधायक निधि से देने की बड़ी घोषणा विधायक चातुरी नंद ने की।
इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मिश्रा, मुरली धर पाढ़ी, सुरेश कर, पीतांबर दास, चूड़ामणि महराज, विद्याभूषण सतपथी, अजय पाढ़ी, किशोर कर, पप्पू सतपथी, शेखर पाणिग्रही सहित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।