संस्कार विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सकेत का वार्षिकोत्सव 2026 भव्यता के साथ सम्पन्न

सकेत।
संस्कार विद्या मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सकेत में वार्षिकोत्सव 2026 का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य इन्द्रमती अनिल ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कार विद्या मंदिर विद्यालय विगत ग्यारह वर्षों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव के रूप में कार्य कर रहा है।

यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पूजा अनीश मनु, सरपंच ग्राम पंचायत सकेत ने कहा कि इस विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी संस्कारवान बन रहे हैं तथा शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रोजगारोन्मुखी गतिविधियों की ओर अग्रसर होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि फुलेश्वरी बसंत यादव, उपसरपंच ग्राम पंचायत सकेत ने विद्यालय द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे रोजगारपरक एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया कार्यक्रम में उपस्थित सम्माननीय अतिथिगण खोमन भारद्वाज जी,अमित टंडन (शिक्षक),धर्मेंद्र जायसवाल जी,दीपक घृतलहरें जी,दुर्गेश लहरें जी, भेंनजान पात्रे,चित्रलेखा कौशिक,बलदाऊ मरकाम जी,विजय चतुर्वेदी जी, विजय मरकाम जी,भरत जायसवाल,विनोद जायसवाल गिरधारी जायसवाल, मिथलेश घृतलहरे, यशवंत राजपूत जी,रोहित नेताम जी,ताराचंद जांगड़े ,इंद्रजीत मरावी जी ,सभी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य चित्रसेन वर्मा ने समस्त अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय हमारे माता-पिता की कर्मभूमि एवं हमारी जन्मभूमि के शैक्षणिक विकास तथा जागरूकता अभियान के उद्देश्य से स्थापित किया गया है, जहाँ शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के सृजन पर विशेष बल दिया जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों के साथ-साथ राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वरिष्ठ शिक्षक लोमश यादव द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विद्यालय के हेड ऑफ डिपार्टमेंट दिनेश जायसवाल एवं श्रीमती मनीषा राजपूत के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अनुशासनबद्ध ढंग से अपने कौशल एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्र जैसे खेल उत्सव ,TLM मेला,अनुशासन, उपस्थिति में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि एवं पालकों के हाथ विद्यालय द्वारा बच्चों को शील्ड व मेडल से सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि अनिल ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि अनीश मनु, उपसरपंच प्रतिनिधि बसंत यादव सहित बड़ी संख्या में पालकगण, जनप्रतिनिधि,एवं साथ ही विद्यालय के आदर्श शिक्षक राकेश डहरिया सर, जयप्रकाश साहू सर,रजनीश लहरें सर, डुमेश्वर राजपूत सर, धनेश्वर यादव सर,खुशबू मैडम ,रागिनी राजपूत मैडम,प्रतिमा यादव मैडम ,लेखा टंडन मैडम सोनिया मैडम,पद्मिनी मैडम , चंद्रकली मैडम,प्रीति यादव,किरण निषाद मैडम ,सीमा यादव मैडम,ऊषा मैडम व सैकड़ो ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *