नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आगामी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ही प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन पेशेवर तौर पर भी वे अपनी पहचान बना चुके हैं।
अर्जुन तेंदुलकर का करियर और कमाई
अर्जुन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत वर्ष 2020-21 में मुंबई की टीम से की थी। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उन्होंने वर्ष 2023 में मुंबई इंडियंस की ओर से अपना पदार्पण किया और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला विकेट हासिल किया। वर्ष 2025 के आईपीएल सीजन के लिए उन्हें फ्रेंचाइजी ने 30 लाख रुपये की राशि में अपनी टीम के साथ जोड़ा था।
सानिया चंडोक का व्यवसाय और आय
सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से आती हैं, जिनका परिवार ग्रैविश फूड सॉल्यूशंस नामक कंपनी संचालित करता है। वित्त वर्ष 2024 में इस कंपनी का कुल राजस्व 624 करोड़ रुपये रहा। सानिया स्वयं एक उद्यमी हैं और मिस्टर पॉज के नाम से अपना पेट स्पा और स्टोर चलाती हैं। वर्ष 2022 में शुरू हुए इस स्टार्टअप का शुरुआती निवेश लगभग 10 लाख रुपये था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पेट स्पा में सेवाओं का शुल्क 1400 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक है, जिसमें विशिष्ट सुविधाओं के लिए मेंबरशिप प्लान भी शामिल हैं।