Sakti news- याद किए गए राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह

सक्ती। सक्ती रियासत के राजा स्व. सुरेंद्र बहादुर सिंह को उनकी तेरहवीं में राजनेताओं ने शामिल होकर उन्हें याद किया। सांसद कमलेश जांगड़े, खनिज आयोग के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल विधायक सुशांत शुक्ला और खाद्य एवं ग्रामीण उद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडे ने भी पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में क्षेत्र भर से लोगों ने पहुंचकर राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को याद किया। पीला महल में राजा के ऐतिहासिक क्षणों को याद कर बनाने के लिए उनके पूरी जीवन की पुराने बचपन, जवानी वर्तमान तक की पुरानी तस्वीर प्रदर्शित किया गया था जिस आने वाले उनके समर्थक देख रहे थे और भाव विभोर हो रहे थे। राजा को श्रद्धांजलि देने के लिए महल में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल,पूर्व विधायक चैन सिंह सामले दिनेश शर्मा पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपाई भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गगन जयपुरिया अभिषेक शर्मा आशा साहू देवेन्द्र अग्निहोत्रीचोलेशवर चंद्राकरअर्जुन राठौर जिला पंचायत सदस्य आयु शर्मा धनंजय नामदेव और जनता ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Related News

Related News