Sakti Collector : दर्राभांठा से खम्हरिया सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत करने के कलेक्टर ने  दिए निर्देश

Sakti Collector :

Sakti Collector :  दर्राभांठा से खम्हरिया सड़क का निरीक्षण कर मरम्मत करने के कलेक्टर ने  दिए निर्देश

Sakti Collector :  सक्ती !   जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच द्वारा सड़क की स्थिति संबंधित शिकायत किया गया !  जिसमें उन्होंने कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को बताया कि दर्रा भांठा से खम्हरिया कि ओर जाने वाली सड़क की स्थिति काफी खराब है। जिससे लोगों को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

 Janjgir Champa : जांजगीर चांपा के भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ने का लिया संकल्प

 

जिस पर सक्ती कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना ने तत्काल मौके का निरीक्षण करके सड़क की स्थिति को खराब पाए जाने पर संबंधित खदान संचालकों को तत्कालीन व्यवस्था के लिए सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जैजैपुर तहसीलदार  सिद्धार्थ अनंत, खम्हरिया सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU