Sakthi Nagar BJP Mandal : स्थानीय समस्याओं को लेकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

Sakthi Nagar BJP Mandal :

Sakthi Nagar BJP Mandal :  स्थानीय समस्याओं को लेकर धरना करेगी भाजपा, सैकड़ो की संख्या में नगर से शामिल होंगे भाजपाई

 

*धरना प्रदर्शन आंदोलन की रूपरेखा को लेकर सक्ती नगर मंडल भाजपा की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सक्ती- विधानसभा में व्याप्त स्थानीय समस्याओं को लेकर आगामी 18 जुलाई को धरना आंदोलन का कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया जाएगा ।

Sakthi Nagar BJP Mandal :  सक्ती– नगर भाजपा  मंडल के महामंत्री अमन डालमिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय में आमजन की स्थानीय समस्याओं को लेकर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ,जिसके तहत आगामी 18 जुलाई को सक्ती-जिला मुख्यालय में बिजली कटौती,, बिजली बिल ,,सहकारी समितियों में खाद बीज की कमी,,बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं तथा नगर पालिका में व्याप्त भ्रस्टाचार एवं समस्याओं सहित अन्य स्थानीय विषयों को लेकर प्रदेश कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना आंदोलन की रूपरेखा बनाने आज सक्ती नगर मंडल भाजपा की बैठक संपन्न हुई है । जिसमें बैठक लेने हेतु विशेष रूप से उपस्थित भाजपा सक्ती नगर मंडल के प्रभारी रमेश सिंघानिया ने यह कहते हुए कि “समस्याओं के गर्भ से ही आंदोलन की उत्पत्ति होती है”” समस्त पदाधिकारियों को अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए धरना आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया ।

Sakthi Nagar BJP Mandal : 

सक्ती– नगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित नगर मंडल के पदाधिकारियों,,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, सहित समस्त बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि अपने-अपने बूथों से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जोड़कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन में पहुंचे और धरना प्रदर्शन को सफल बनावे ।

Sakthi Nagar BJP Mandal : 

उक्त संपन्न हुई बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ,,जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र,,धरना प्रदर्शन के जिला प्रभारी और जिला कोषाध्यक्ष राम नरेश यादव ने भी संबोधित करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों से धरना आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया । कार्यक्रम का संचालन भाजपा शक्ति नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया ने और आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने किया।।
इस अवसर पर भाजपा शक्ति नगरी निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक चेतन साहू ,महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्री कसेरा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष राजा सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आबिद खान ,,

Chhattisgarh : कांग्रेस के झूठ से जनता त्रस्त, सत्य पर आधारित होगा भाजपा का घोषणा पत्र

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम शर्मा, उपाध्यक्ष लाखन नामदेव,,अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के महामंत्री धरमलाल रात्रे ,भाजपा शक्ति प्रचार प्रसार मंत्री मनोज सोनी ,,नगर मंडल सोशल मीडिया संयोजक राजा अग्रवाल आदित्य,, नगर मंडल मंत्री सूर्य प्रकाश गुप्ता,, कार्यालय प्रभारी दीपक गुप्ता ,,बूथ अध्यक्ष कमल खांडे ,,कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल,, किसान मोर्चा महामंत्री सत्यनारायण पटेल ,,उपाध्यक्ष दादू दयाल केवट,, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज देवांगन ,,उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार देवांगन ,,मनोज सिसोदिया ,,वार्ड नंबर 17 बूथ अध्यक्ष तेज लाल पटेल मंत्री,,,मंत्री गोविंदा निराला , अभिषेक गबेल,सहित नगर मंडल भाजपा शक्ति के समस्त पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु गण उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU