10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक: धान खरीदी की तारीख समेत कई अहम मुद्दों पर हो सकता है फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अगली बैठक शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य सरकार धान खरीदी की तारीख तय करने, NHM कर्मचारियों से जुड़ी मांगों और राज्योत्सव 2025 की तैयारियों जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकती है।

धान खरीदी को लेकर किसानों की निगाहें बैठक पर

प्रदेश के किसान इस बैठक को लेकर खासे उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा। पिछले कई दिनों से किसान संगठनों द्वारा धान खरीदी की तारीख घोषित करने की मांग की जा रही थी।

NHM कर्मचारियों और राज्योत्सव की तैयारियां भी एजेंडे में

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की सेवाओं के नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि जैसे प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
साथ ही 1 नवंबर को मनाए जाने वाले राज्योत्सव को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।

पिछली बैठक में दिव्यांगजनों के हित में हुए फैसले

इससे पहले 30 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के हित में बड़ा निर्णय लिया था।
सरकार ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) की ₹24.50 करोड़ की बकाया राशि एकमुश्त लौटाने का फैसला किया था।

इसके साथ ही 100 स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई थी। इस भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2019 में एक बार के लिए छूट दी गई थी, ताकि मेरिट के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा सके।


संभावित एजेंडा संक्षेप में

  • धान खरीदी की तारीख पर अंतिम निर्णय
  • NHM कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा
  • राज्योत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा
  • लंबित विभागीय प्रस्तावों की स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *