Sahitya Akademi : मणिपुरी के लिए साहित्य अकादेमी बाल साहित्य एवं युवा पुरस्कार की घोषणा

Sahitya Akademi :

Sahitya Akademi : मणिपुरी के लिए साहित्य अकादेमी बाल साहित्य एवं युवा पुरस्कार की घोषणा

 

Sahitya Akademi :  नयी दिल्ली !   साहित्य अकादेमी ने शुक्रवार को मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की।
मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा (कहानी संग्रह) के लिए प्रदान किया जाएगा। इस पुस्तक का चयन त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल ने निर्धारित चयन प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुसार किया है। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. हमोम नबचंद्र सिंह, डॉ. खुन्दोंग्बम गोकुलचंद्र सिंह, प्रो. नोरेम बिद्यासागर सिंह है।


अकादमी के अनुसार वर्ष 2023 के लिए मणिपुरी भाषा का साहित्य अकादेमी युवा पुरस्कार कवि परशुराम थिंगनम की कृति मातम्गी शेइरेंग 37 (कविता संग्रह ) को दिया जाएगा। इसके लिए बनी त्रिसदस्यीय जूरी के सदस्य प्रो. अरुणा नहाकपम, प्रो. केएच. कुंजो सिंह और  शरतचंद थियम हैं।

Asian Games : भारतीय लड़कियों का जवाब नहीं किया मलेशिया का शिकार, अब कोरिया की बारी
Sahitya Akademi :  यह दोनों पुरस्कार-वर्ष के तत्काल पूर्ववर्ती वर्ष के अंतिम पाँच वर्षों में (अर्थात् एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के मध्य) प्रथम बार प्रकाशित हुई पुस्तक से संबंधित है। पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा 50 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। पुरस्कार प्रदान करने के लिए बाद में एक विशेष समारोह आयोजित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU