20 हजार 383 किसानों के खातों में 284 करोड़ रुपये अंतरित

समर्थन मूल्य पर 12.01 लाख क्विंटल धान की खरीदी, 45 करोड़ रुपये की ऋण वसूली

कोरिया : जिले में चालू खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत धान उपार्जन कार्य की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हुई। 15 नवंबर से 30 जनवरी तक की अवधि में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले 20 हजार 383 किसानों से 12.01 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसके एवज में किसानों के खातों में 284 करोड़ 60 लाख रुपये अंतरित किए गए।

उपार्जन अवधि के दौरान किसानों को वितरित किए गए ऋण के विरुद्ध 45 करोड़ 05 लाख रुपये की वसूली भी की गई है। जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष के लिए कुल 23 हजार 265 किसान पंजीकृत हैं।
धान उपार्जन का कार्य जिले के 21 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किया गया। प्रशासन द्वारा उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *